फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   give priorities pf garhwali and kumauni boli

गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली को भाषा का दर्जा देने को होगा संघर्ष

Wed, 25 Nov 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 25 Nov 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन

गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली को आठवीं अनुच्छेद में शामिल करने और भाषा का दर्जा देने को लेकर विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं की ओर से चल रहा संघर्ष कभी भी जनांदोलन में तब्दील हो जाएगा।

विज्ञापन


गोपेश्वर पहुंचे कलश साहित्यिक संस्था एवं लोक भाषा साहित्य समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेमवाल ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली में पर्याप्त साहित्य का सृजन किया जा चुका है।
विज्ञापन


इन दोनों बोलियों में पर्याप्त शब्दकोष और व्याकरण है, लेकिन सरकार की ओर से गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली को भाषा का दर्जा दिए जाने में कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। साहित्यिक संस्था धाद, कलश और लोक भाषा समिति के साथ ही कई संस्थाएं गढ़वाली-कुमाऊंनी को भाषा का दर्जा देने को लेकर संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही यह संघर्ष जनांदोलन में तब्दील हो जाएगा। गढ़वाली-कुमाऊंनी बोली भी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। इस मौके पर कवि सुधीर बर्त्वाल, मुरली दीवान, जगदंबा चमोला, तेजपाल निर्मोही, नंदन राणा, डा. शैलेंद्र मैठाणी, मनमोहन भट्ट और शशि देवली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed