{"_id":"67713c9e013b53fb160cad9f","slug":"girls-should-take-special-care-of-health-and-diet-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-109953-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें किशोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें किशोरियां
Sun, 29 Dec 2024 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 29 Dec 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पीएम श्री जीआईसी तपोवन में हुआ लाडली महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड की ओर से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन में लाडली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरियों के व्यक्तित्व विकास, पर्यावरण जागरूकता, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता पर चर्चा हुई। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। रंगोली में देविका और पोस्टर में रिया प्रथम रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में लेने चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष गणेश मिश्रा ने सेवा इंटरनेशनल की ओर से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली और कुंड मार्ग से लेकर विद्यालय परिसर तक स्वच्छता अभियान चलाया। महोत्सव के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता में देविका प्रथम, वेदिका द्वितीय और सपना तृतीय रहीं। पोस्टर में रिया नेगी, जिया और सिमरन, लेखन में सिमरन, आयुषी व महक, पारंपरिक परिधान में स्नेहलता, कशिक व प्राची, मेहंदी में शिवानी, अर्चना व अनन्य तथा स्लोगन लेखन में सौम्या, सपना व दीया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर सेवा इंटरनेशनल के राज्य प्रमुख तारक राम, जिला प्रबंधक प्रदीप नेगी, अध्यक्ष हेमलता भट्ट, विधायक प्रतिनिधि विक्रम फरस्वाण, मनोज बेंजवाल, गणेश मिश्रा, देव राघवेंद्र, आशा कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी रावत और दीया बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन स्नेहा कनियाल ने किया।