फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   girls are going to badrinath from bulet

दिल्ली से बुलेट पर निकली छह लड़कियों की टीम

Tue, 12 May 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 12 May 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन

सेफ इंडिया का संदेश लेकर महाराष्ट्र और गुजरात ही छह लड़कियाें की टीम बुलेट से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर निकली हैं।

विज्ञापन


ये लड़कियां लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करना चाहती हैं। टीम में शामिल लड़कियां पेशे से डॉक्टर, शिक्षक और बिजनेस से जुड़ी हैं।

वह बुलेट से कई दिनों का सफर कर मंगलवार को जोशीमठ पहुंचीं। यहां उन्होंने काबीना मंत्री एमपी नैैैथानी से भी मुलाकात की।

टीम लीडर गुजरात की डा. सारिका मेहता ने कहा कि वे देखना चाहती हैं कि अकेली लड़कियों का सफर करना कितना सुरक्षित होता है। वे दिल्ली से बाइक से ही चार धाम यात्रा पर निकली हैं।

उन्हें बदरीनाथ के प्रवेश द्वार तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने देश के अंतिम गांव माणा तक जाने की इच्छा जताई। बदरीनाथ धाम की यात्रा के बाद वे गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ भी जाएंगी।
विज्ञापन


ग्रुप की सदस्य पायल शाह, ज्ञानदा, तृप्ती श्रवणकर, शीतल वडेय और शिवांगी माजरेकर का कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा में जब उत्तराखंड की सड़कें तहस-नहस हुईं तो लगा सड़कों को ठीक होने में वर्षों लग जाएंगे, लेकिन शासन-प्रशासन के प्रयास के कारण दो साल में ही धामों को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति बेहतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ऋषिकेश पहुंचे थे। उत्तराखंड में पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। वे देश को संदेश देना चाहती हैं कि अकेली लड़कियां कहीं भी आ जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed