फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   GIC Raduwa to study through English medium from next session

जीआईसी रडुवा में अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई

Thu, 25 Feb 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
GIC Raduwa to study through English medium from next session
राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल में अगले शिक्षा सत्र से पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में होगी। जीआईसी रडुवा के प्रधानाचार्य विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय की प्रक्रिया जारी है और फिर विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हो जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास बनेंगे। साथ ही शिक्षकों के लिए आवासीय व्यवस्था होगी। विद्यालय में एक मार्च से प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विद्यालय में वर्तमान में करीब 360 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि 14 नाली भूमि विद्यालय के नाम कर दी गई है। अब विद्यालय के पास कुल 29 नाली भूमि हो गई है। विद्यालय को अटल उत्कृष्ट योजना में लाने पर रडुवा के ग्राम प्रधान प्रदीप बर्तवाल, कांडई के प्रधान नवीन राणा, जौरासी के प्रधान विनोद लाल, किमोठा के प्रधान मधुसूदन किमोठी, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी सहित स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed