फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ghee lamps were lit, women performed Jhumelo dance

Chamoli News: घी के दीये जलाए, महिलाओं ने किया झुमैलो नृत्य

Fri, 29 Sep 2023 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 Sep 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Ghee lamps were lit, women performed Jhumelo dance
फोटो
विज्ञापन

रविग्राम और नृसिंह मंदिर में धूमधाम से मनाया फूलकोठ मेला

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। नगर के नृसिंह मंदिर और रविग्राम में फूलकोठ मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में ग्रामीणों ने घी के दीये जलाए और महिलाओं ने झुमैलो नृत्य किया। मां चंडिका का ब्रह्मकमल से शृंगार किया गया। देर शाम को विधि-विधान के साथ मेले का समापन हो गया।

रविग्राम के चंडिका मंदिर में हर साल श्राद्ध पक्ष के पहले दिन फूलकोठ मेला आयोजित किया जाता है। मेले को लेकर बृहस्पतिवार को फुलारी (ग्रामीण) उच्च हिमालयी क्षेत्र में ब्रह्मकमल लेने गए। शुक्रवार देर शाम को फुलारियों के लौटने पर महिलाओं ने झुमैलो नृत्य किया। मां चंडिका का ब्रह्मकमल से शृंगार करने के बाद विशेष पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद रविग्राम के सभी परिवारों ने एक-एक घी के दीये जलाए और भजन-कीर्तन हुए। बड़ी संख्या में लोग मां चंडिका के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर में मेला आयोजित किया गया। देर शाम को मेला संपन्न होने के बाद घी के जलाए दीये सभी लोग अपने-अपने घर ले गए। वहीं नृसिंह मंदिर में भी फूलकोठ मेले के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed