फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ghee lamps were lit in the temple of devotees neither Narsingh and Maa Chandika

श्रद्धालुओं ने नृसिंह व मां चंडिका के मंदिर में जलाए घी के दीये

Mon, 20 Sep 2021 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Ghee lamps were lit in the temple of devotees neither Narsingh and Maa Chandika
रविग्राम और जोशीमठ के नृसिंह मंदिर क्षेत्र के मां चंडिका मंदिर में पौराणिक फूलकोठा मेला पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ संपन्न हो गया। दोनों मंदिरों में गांव के हर परिवार की ओर से घी के दीये जलाए गए। भक्तगणों ने मंदिर में जागरण कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पूर्णिमा पर रविग्राम और जोशीमठ के नृसिंह मंदिर क्षेत्र स्थित मां चंडिका मंदिर में दो दिवसीय फूलकोठा मेला धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में अखंड दीये जलाने के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र से ब्रह्मकमल लाकर मां चंडिका का शृंगार किया गया। मेले में पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह को ब्रह्मकमल के फूलों से सजाकर पानसों (पीतल के बड़े दीये) में घी का दीया जलाया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों से ब्रह्मकमल लाने के लिए प्रतिवर्ष दो अलग-अलग परिवारों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। मेले में महिलाओं ने जागर और दाकुड़ी (नृत्य) के जरिए मां की आराधना की। पौराणिक सांस्कृतिक धरोहर को समेटे मेला पैनखंडा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed