{"_id":"69302ff98e886fcf840d5990","slug":"get-roads-and-development-work-done-in-disaster-affected-areas-through-mnrega-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-116013-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मनरेगा से कराएं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रास्ते व विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मनरेगा से कराएं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रास्ते व विकास कार्य
Wed, 03 Dec 2025 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने बैठक में दिए निर्देश
कहा-प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को रोजगार से जोड़ना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों, गोशाला व अन्य पुनर्निर्माण के कार्य मनरेगा से कराने के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा और विकास कार्य भी तेजी से हो सकेंगे। कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
बुधवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम विकास, रीप और एनआरएलएम के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। डीएम ने रीप के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि जिले में कार्यशालाओं का आयोजन कर ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत गांवों में उद्यम स्थापना, उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत करें। हर परियोजना का जमीनी स्तर पर प्लान तैयार कर स्थानीय उत्पादों को बाजार तक लाने की रणनीति बनाएं। जिला विकास अधिकारी को स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों की गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग व बाजार तक पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय से योजनाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला विकास अधिकारी केके पंत, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान शशिकांत यादव, सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी आदि मौजूद रहे।