{"_id":"672cc3ebda7bce2369085785","slug":"gauchar-heli-service-started-from-dehradun-fare-will-be-three-thousand-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-110277-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देहरादून से गौचर हेली सेवा शुरू, तीन हजार होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देहरादून से गौचर हेली सेवा शुरू, तीन हजार होगा किराया
Thu, 07 Nov 2024 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गौचर और उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन
उत्तराखंड हवाई कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू हुई सेवा, 13 नवंबर से होगी नियमित
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। देहरादून के सहस्रधारा से गौचर और उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा का वर्चुअल उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। बृहस्पतिवार को पहले दिन सहस्रधारा से पवनहंस का हेलिकॉप्टर चार सवारियां लेकर गौचर पहुंचा। उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से 13 नवंबर से गौचर से सहस्त्रधारा के लिए नियमित रूप से सप्ताह में छह दिन सेवाएं संचालित होंगी। साथ ही किराया भी महज तीन हजार रुपये होगा।
देहरादून के सहस्रधारा और जौलीग्रांट के लिए पहले केंद्र सरकार की ओर से उड़ान योजना के तहत हेली सेवाएं संचालित थी। दो हेली कंपनियां 4150 रुपये में सहस्रधारा और 3800 रुपये में जौलीग्रांट पहुंचाती थीं लेकिन उड़ान योजना के तहत कंपनियों का अनुबंध खत्म होने पर यह सेवा बीते एक माह से बंद थी। अब प्रदेश सरकार ने अपनी हवाई कनेक्टिविटी सेवा के तहत यह सेवा शुरू की है। बृहस्पतिवार को गौचर हवाई पट्टी पर सेवा के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के लिए हेली सेवा मील का पत्थर साबित होगी। आने वाले समय में लैंसडौन समेत राज्य के कई महत्वपूर्ण स्थलों को भी हेली सेवा से जोड़ा जाएगा। व्यवसाय, होमस्टे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने गौचर हेली सेवा शुरू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि सीमांत जनपद के लिए हेली सेवा एक वरदान साबित होगी। आगामी 13 नवंबर से हेली सेवा नियमित रूप से संचालित होगी। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार पाडेय, जिपंस सदस्य विनोद नेगी आदि मौजूद थे।
50 मिनट में पहुंचेंगे देहरादून
देहरादून के सहस्त्रधारा से गौचर के लिए सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन हेली सेवा उपलब्ध रहेगी। पवन हंस का हेली सुबह 9.30 बजे सहस्त्रधारा से 10ः20 बजे गौचर पहुंचेगा और सुबह 10:40 बजे गौचर से 11:30 बजे सहस्त्रधारा, देहरादून पहुंचेगा। हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग के लिए http://booking.pawanhans.co.in और संपर्क के लिए टोल फ्री नंबर 18001803649 भी जारी किया गया है।