फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gauchar fair will be monitored with 81 CCTV cameras and drones

Chamoli News: गौचर मेले के लिए प्रशासन ने कसी कमर, 81 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी

Wed, 30 Oct 2024 09:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 30 Oct 2024 09:07 AM IST
सार

14 से 20 नवंबर तक 72वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का आयोजन होगा। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। साथ ही पुलिस आने-जाने वालों पर नजर रखेगी। 

विज्ञापन
Gauchar fair will be monitored with 81 CCTV cameras and drones
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगामी 14 नवंबर से होने वाली गौचर मेले के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। गौचर मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से मेले के अलग-अलग स्थानों पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही गौचर के बाहरी क्षेत्रों में 41 कैमरों से मेले पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। वहीं ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


गौचर के खेल मैदान में 14 से 20 नवंबर तक 72वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आयोजन होगा। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। साथ ही पुलिस आने-जाने वालों पर नजर रखेगी। गौचर में कुछ समय पूर्व हुए सांप्रदायिक बवाल को लेकर लोगों में मेले का लेकर असमंजस बना हुआ था।
विज्ञापन


मेले में कैमरों के लिए पंडाल के पास एक कंट्रोल रूप भी स्थापित किया जाएगा। जहां पुलिस के जवान कैमरों के जरिए पैनी नजर रख सकेंगे। मेलाधिकारी/एसडीएम कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय का कहना है कि 40 कैमरों की टेंडर प्रकिया हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी...मैदानी जिलों में वोटर बनने का उत्साह, सवा लाख वोटर बढ़े

ड्रोन के लिए टेंडर प्रकिया होनी है। जरूरत पड़ने पर कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं मेले को लेकर मंगलवार को प्रशासन ने प्रदर्शनी कक्ष में लगने वाले विभागीय स्टालों के स्टॉल का ले-आउट तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed