फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Garhwal MP inaugurates two roads

गढ़वाल सांसद ने दो सड़कों का उद्घाटन किया

Mon, 20 Jul 2020 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Garhwal MP inaugurates two roads
पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित दो सड़कों उड़ामाणडा-रौता (23.5) और मोहनखाल-ताली-कंसारी (7.56) का गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि प्रदेश में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम तेजी से हो रहा है। उड़ामांणडा मोटर मार्ग से रौता, चौंडी, हरिशंकर, गंडियाला, सिमखोली, बिरसण सेरा, मज्याउी, सिमलासू आदि और मोहनखाल-ताली मोटर मार्ग से कंसारी, ब्राह्मणखाला, थालाबैट, ताली, कंसारी, सटयाना आदि गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद तीरथ सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने लोनिवि गेस्ट हाउस में पौधरोपण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र भंडारी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सती, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, कंसारी के प्रधान रवींद्र नेगी, ब्राह्मणखाला के प्रधान दीप प्रकाश थपलियाल, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता तनुज कंबोज, सहायक अभियंता सतपाल सिंह, अवर अभियंता दीपक कुमार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed