{"_id":"5ff07c368ebc3e3eb07fbbdf","slug":"garhwal-mp-did-bhoomi-pujan-of-four-roads-in-garsain-karnpryag-news-drn366463283","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल सांसद ने गैरसैंण में किया चार सड़कों का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल सांसद ने गैरसैंण में किया चार सड़कों का भूमि पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने गैरसैंण क्षेत्र में चार सड़कों का भूमि पूजन किया। मंगलाखर्क भैरोंथान में पूजा के बाद सांसद तीरथ सिंह रावत ने भराड़ीसैंण से परवाड़ी गांव के लिए 504.95 लाख की लागत से बनने वाली साढ़े नौ किमी, घामदेव-कोलानी, कुशरानी मार्ग, देवपुरी से पत्थरकटा सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं भी सुनीं।
सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ही राजधानी के नाम पर 88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर गए थे, वही पैसा आज भराड़ीसैंण में दिख रहा है। कहा कि कर्णप्रयाग से जोशीमठ तक नया सर्वे हो चुका है। रामनगर से चौखुटिया तक रेलवे लाइन के लिए सर्वे चल रहा है। अब चौखुटिया से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए भी रेल लाइन सर्वे शीघ्र करवाया जाएगा। उन्होंने दिवालीखाल, गैरसैंण, गडोली, धुनारधाट, मेहलचौरी, लाटूगैर, माईथान, देपुरी, झुमाखेत, धामदेव, बीना, रोहिड़ा आदि स्थानों में जनसंपर्क किया और जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने रात्रि प्रवास गैरसैंण में किया। इस मौके पर विधायक एसएस नेगी, राज्य मंत्री अनिल नौटियाल, जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, समीर मिश्रा, टीका मैखुरी, जयकृत बिष्ट, जिपंस विनोद नेगी, पृथ्वी बिष्ट, महावीर रावत, रामचंद्र गौड़, मंगल नारायण पंवार, बुद्धि बल्लभ, जगमोहन, हीरा गौड़, वीरेंद्र टम्टा, गंगा सिंह पंवार, एलपी सती, प्रमुख शशि सौरियाल, रमेश सौरियाल, परवाड़ी प्रधान मंजू देवी आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष महावीर रावत और स्वागत नगर अध्यक्ष मंगलनारायण ने किया।
गढ़वाल सांसद चार को देवाल में
देवाल। सांसद तीरथ सिंह रावत चार जनवरी को देवाल क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। वह 11 बजे जनता मिलन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उलंग्रा, कांडई, हरनी, मुंदोली, लोहाजंग में जनसंपर्क कर वांण में लाटू मंदिर के दर्शन करेंगे। संवाद