फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gadu pitcher worshiped in Sri Lakshmi Narayan temple

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई गाडू घड़ा की पूजा

Tue, 28 Jan 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Gadu pitcher worshiped in Sri Lakshmi Narayan temple
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को गाडू घड़ा यात्रा जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुई थी और रात्रि प्रवास के लिए डिम्मर गांव पहुंची थीं। यहां लक्ष्मी-नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को यात्रा ऋषिकेश के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

डिम्मर गांव में ब्रह्मबेला पर श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी ने गाड़ू घड़ा की विष्णु शहस्त्रनाम और नामावलियों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद खीर भोग लगाकर गाडू घड़ा को शंख ध्वनि के साथ श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर के गर्भगृह से यात्रा के लिए रवाना किया। डिम्मर-उमट्टा धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि मंगलवार को गाडू घड़ा यात्रा ऋषिकेश में रात्रि विश्राम करेगी। 29 जनवरी को सुबह वसंत पंचमी पर्व पर गाडू घड़ा यात्रा टिहरी के नरेंद्रनगर के राजदरबार में पहुंचेगी। यहां पर टिहरी नरेश और महारानी की ओर से पंचांग पूजा के साथ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने और गाडू घड़ा के लिए तिलों के तेल पिरोने की तिथि निर्धारित की जाएगी। इस मौके पर नरेश चंद्र डिमरी, अनुज डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, मुकेश चंद्र डिमरी, हेमचंद्र डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed