{"_id":"5eaee4ee8ebc3e90354c6835","slug":"gadu-ghada-journey-will-leave-for-badrinath-on-may-6-karnpryag-news-drn3432953176","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2020: छह मई को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी गाड़ू घड़ा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2020: छह मई को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी गाड़ू घड़ा यात्रा
Sun, 03 May 2020 09:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
बदरीनाथ तेल कलश गाड़ू घड़ा छह मई को टिहरी नरेश के राजदरबार नरेंद्रनगर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगा। पांच मई को नरेंद्रनगर में गाड़ू घड़ा की पूजा-अर्चना की जाएगी। श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद डिमरी, सचिव राजेंद्र डिमरी, डिम्मर-उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी व केंद्रीय पंचायत के वरिष्ठ सदस्य गोवर्द्धन डिमरी ने बताया कि इस बार कोरोना वायरस की महामारी के कारण गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा सादगी से निकलेगी।
विज्ञापन
केवल कुछ ही लोग तेल कलश को लेने जा रहे हैं। पंचायत द्वारा राजेंद्र डिमरी, टीका डिमरी व अनुज डिमरी को गाड़ू घड़ा लाने के लिए नामित किया है, जो सोमवार शाम को नरेंद्र नगर पहुंचेंगे। पांच मई को पूजा-अर्चना के बाद रात्रि विश्राम नरेंद्रनगर में होगा और 6 मई को सुबह नरेंद्रनगर से गाड़ू घड़ा तेल कलश ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग होते हुए डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचेगी।
विज्ञापन