{"_id":"686e44394972985238052195","slug":"from-harela-16-target-to-plant-35-thousand-plants-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-113495-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हरेला 16 से, 35 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हरेला 16 से, 35 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य
Wed, 09 Jul 2025 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 09 Jul 2025 03:58 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ वन प्रभाग हरेला महोत्सव की तैयारी में जुट गया है। इस वर्ष विभाग का 35 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य है। वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि 16 जुलाई से 15 अगस्त तक हरेला महोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसे देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। क्षेत्रों का आवंटन कर दिया गया है। महोत्सव को वृहद रूप देने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि विगत वर्ष प्रभाग को 32 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया था। इस वर्ष इसे बढ़ाकर 35 हजार कर दिया गया है। नदी-नालों के किनारे से लेकर बंजर भूमि, वन भूमि, पहाड़ियों और सड़क किनारे वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संवाद
डुंगरी मैकोट तक गश्त बढ़ाने की मांग
गोपेश्वर। घिंघराण क्षेत्र के लोगों ने डुंगरी मैकोट तक नियमित गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। डुंगरी गांव के दीपक सिंह, सुनील सिंह, मनोज, बलवंत ने कहा कि क्षेत्र में कई युवा जोड़े पहुंचकर माहौल खराब कर रहे हैं। कई नाबालिग बाइक और कार से क्षेत्र में पहुंच रहे हैं जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। लोगों ने इस संंबंध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संवाद