फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   fraud in recruitment ITBP.

भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र

Sat, 04 Jun 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (गौचर )
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (गौचर ) Updated Sat, 04 Jun 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
fraud in recruitment ITBP.
फर्जीवाड़ा

आईटीबीपी में भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से ठगी कर पैसे वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। युवाओं से यह धोखाधड़ी आईटीबीपी के नाम पते, लोगो, मोहर और ईमेल युक्त नियुक्ति पत्र से की जा रही है। हालांकि आईटीबीपी के अफसर इसे फर्जी बता रहे हैं। धोखाधड़ी के इस षडयंत्र में किसी बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय भेजी है।

विज्ञापन


धोखाधड़ी और ठगी का खुलासा जगदीश सिंह पुत्र हीरा लाल निवासी नैल बछुवाबाण गैरसैंण को आईटीबीपी ट्रेडसमैन के लिए मिले नियुक्ति पत्र से हुआ है। यह नियुक्ति पत्र डायरेक्टेट एंड मैन पॉवर एंड रिक्वायरमेंट आईटीबीपी मैन पॉवर 134 एफ आईटीबीपी कैंप मेन रोड ऊधमपुर जे एंड के से चीफ डायरेक्टर आईटीबीपी (केटी) रॉबिन डिस्कोजा के नाम से लिखे रजिस्टर्ड डाक से जारी किया गया है। नियुक्ति पत्र के साथ दिए गए दिशा निर्देशों में अभ्यर्थी को 28,600 रूपये प्रति माह वेतनमान और 5200 से 20200 ग्रेड पे देने का झांसा देते हुए 48 घंटे में  25000 हजार रुपये ट्रेनिंग सिक्योरिटी राशि जमा करने को लिखा गया है।
विज्ञापन


इसमें तीन माह के प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार को ट्रेनिंग कोड आईटीबीपी -7019/2016 दिया गया है। यह सिक्योरिटी राशि जमा करने के बाद ही मान्य होने की बात कही गई है। साथ ही उम्मीदवार को किसी भी परीक्षा, साक्षात्कार व चिकित्सा जांच का सामना न करने के प्रति आश्वास्त करते हुए किसी मित्र परिचित और अन्य व्यक्ति से फोन न कराने के लिए सचेत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे जमा करने की बात पर जगदीश सहित आसपास के लोगों को शक होने पर अमर उजाला की ओर से नियुक्ति पत्र की आईटीबीपी 8वीं वाहिनी के कमाडेंट ऋषभ कुमार से जांच करवाई गई। कमांडेंट ऋषभ कुमार ने पूरे मामले को फर्जी बताया और सभी दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद तत्काल इसकी रिपोर्ट दिल्ली मुुख्यालय को प्रेषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed