फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fragrance for BJP district president begins in Chamoli

चमोली में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये सुगबुगाहट शुरु

Sat, 23 Nov 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Fragrance for BJP district president begins in Chamoli
चमोली जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सांगठनिक रूप से महत्वपूर्ण इस पद पर 30 नवंबर से पहले चुनाव होना है। जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में कई दिग्गज लाइन पर हैं। संगठन चुनाव को आपसी सहमति के आधार पर संपन्न करने के लिए प्रदेश हाईकमान लगातार संगठन के पदाधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन

चमोली जिले में भाजपा के 650 सक्रिय सदस्य हैं। सत्तारूढ़ के कारण भी भाजपा जिला अध्यक्ष पद महत्वपूर्ण बना है। पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का कार्यकाल नवंबर 2018 को समाप्त हो गया था, लेकिन थराली विधानसभा उप चुनाव और पंचायत चुनावों को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया था। अब पार्टी के संविधान के अनुसार हर हाल में नया अध्यक्ष चुना जाना है। इसलिए भाजपा में जिला अध्यक्ष पद के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में विजय सती, अरुण मैठाणी, माधव प्रसाद सेमवाल, पंकज डिमरी, जोशीमठ के पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रघुवीर सिंह बिष्ट, दर्शन दानू, रमेश मैखुरी आदि के नाम बताए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा जिला महामंत्री पद पर भी चुनाव 30 नवंबर से पहले होना है। वर्तमान में जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह रावत हैं, जो जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी बने हैं।
विज्ञापन

चमोली भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव 30 नवंबर से पहले किया जाना है। चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द एक जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। - मोहन प्रसाद थपलियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed