{"_id":"6ad617f227a1c76a3707e620","slug":"fourth-kedar-lord-rudranath-doli-set-up-at-his-winter-abode-gopinath-temple-today-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए भगवान रुद्रनाथ, लगे बम-बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए भगवान रुद्रनाथ, लगे बम-बम भोले के जयकारे
Mon, 19 Oct 2026 06:50 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:50 PM IST
सार
भगवान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्तूबर को रात आठ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। सोमवार को भोग लगाने के बाद डोली श्रद्धालुओं के साथ गोपीनाथ मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए भगवान रुद्रनाथ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की डोली सोमवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गई। इस दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान से विशेष पूजाएं की गईं। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर भेंट अर्पित की और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। अब शीतकाल में छह माह तक रुद्रनाथ भगवान के दर्शन गोपीनाथ मंदिर में होंगे।
विज्ञापन
भगवान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्तूबर को रात आठ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। 18 अक्तूबर को डोली ग्वाड़ गांव के जाख मंदिर होते हुए ज्वाला मंदिर देवलधार पहुंची। सोमवार को भोग लगाने के बाद डोली श्रद्धालुओं के साथ गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड: यहां रावण दहन नहीं, पश्चाताप के लिए होता है गागली युद्ध, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे गणेश मंदिर होते हुए डोली गोपीनाथ मंदिर पहुंची। यहां परिक्रमा के बाद डोली को त्रिशूल के सामने दर्शनार्थ रखा गया। पंडित हरीश भट्ट ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद शाम करीब सात बजे डोली को मंदिर में विराजमान किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट सहित शांति प्रसाद भट्ट, वेदप्रकाश, मनीष नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र सिंह और योगी नेगी मौजूद रहे।