फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fourth day protest demanding government order for Simli Hospital

Chamoli News: सिमली अस्पताल के शासनादेश की मांग पर चौथे दिन धरना

Thu, 29 Oct 2026 04:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Fourth day protest demanding government order for Simli Hospital
कर्णप्रयाग। सिमली अस्पताल के शासनादेश की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बेस अस्पताल संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। नेगी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और विधायक अनिल नौटियाल की घोषणाओं के बाद महिला बेस अस्पताल का बोर्ड तो बदला पर शासनादेश जारी न होना जनता के साथ छलावा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसका खामियाजा भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा। धरना स्थल पर विधायक का पुतला स्थापित कर बेस नहीं तो वोट नहीं का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष बीएन डिमरी, दयाल सिंह बिष्ट, सिमली के प्रधान पंकज कुमार, दयाल सिंह बिष्ट, जयदीप गैरोला, हरीश डिमरी, सतीष चंद्र, महेश डिमरी, सुरेंद्र कंमाडर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed