{"_id":"573f32a64f1c1bda6aac7096","slug":"four-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुलिया गिरी, चार महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुलिया गिरी, चार महिलाएं घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 20 May 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट ब्लॉक के कनोल गांव में जर्जर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से गांव की चार महिलाएं घायल हो गई, जिनमें से एक महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे जंगल से घास लेकर लौट रही कनोल गांव निवासी गोदांबरी देवी, विमला देवी, पुष्पा देवी और दीपा देवी जैसे ही मानी गदेरे पर बनी पैदल पुलिया में पहुंची, तो वह भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में महिलाएं घास समेत करीब पांच मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। आसपास के लोगों ने महिलाओं को घायल अवस्था में गदेरे से निकाला। घायल गोदांबरी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण पालकी के सहारे उन्हें सितेल मोटर मार्ग तक लाए, जहां से 108 सेवा की मदद से उन्हें सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी गबर सिंह नेगी, गुड्डू लाल और गंगा सिंह का कहना है कि पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी थी। ग्रामीणों की ओर से कई बार जिला प्रशासन से पुलिया के सुधारीकरण की मांग की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन