फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four houses were damaged in Jyudha village, people left their homes and went to safer places

Chamoli News: ज्यूड़ा गांव में चार मकान हुए क्षतिग्रस्त, घर छोड़ सुरक्षित जगहों पर गए लोग

Sat, 23 Aug 2025 11:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 23 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Four houses were damaged in Jyudha village, people left their homes and went to safer places
थराली की आपदा

विज्ञापन
नारायणबगड़। विकासखंड के ज्यूड़ा गांव में शुक्रवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। इस घटना में चार आवासीय मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जबकि तीन मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और सतर्कता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।



गांव के बलवंत सिंह रौतेला ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे मूसलाधार बारिश के साथ बादलों की तेज गड़गड़ाहट और पहाड़ दरकने की आवाज से ग्रामीण जाग गए। खतरे को भांपते हुए वे तुरंत अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। इसी दौरान सुरेशानंद के मकान के पास हुए भारी भूस्खलन से रविदत्त, बलराम, हंसराम और महेशानंद के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं गबर सिंह, रणजीत सिंह और त्रिलोक सिंह के मकानों की दीवारों में भी मलबा भरने से दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पूनम देवी ने बताया कि अतिवृष्टि से गांव में काफी नुकसान हुआ है जिसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। शनिवार सुबह ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, जिपंस प्रदीप बुटोला, तहसीलदार दिगंबर सिंह नेगी सहित राजस्व विभाग की टीम ने ज्यूड़ा गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैदुनी गांव में 35 नाली कृषि भूमि बर्बाद, संपर्क मार्ग और पुलिया क्षतिग्रस्त



ज्यूड़ा गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित मैदुनी गांव में भी अतिवृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव के गोशाला गदेरे में आई बाढ़ से लगभग 35 नाली कृषि भूमि फसल समेत बरबाद हो गई है। इसके अलावा गांव की एक पैदल पुलिया और सभी संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गोशालाओं को भी गदेरे के कटाव से खतरा बना हुआ है। राजस्व विभाग की टीम ने मैदुनी गांव का दौरा कर हुए नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed