{"_id":"69a2f04efc9aa971ee061cf1","slug":"forest-panchayat-sarpanches-raised-problems-at-division-day-chamoli-news-c-48-1-kpg1002-121720-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: प्रभाग दिवस में वन पंचायत सरपंचों ने रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: प्रभाग दिवस में वन पंचायत सरपंचों ने रखी समस्याएं
Sat, 28 Feb 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आटागाड़ रेंज की ओर से प्रभाग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन सरपंचों ने अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं लंबित शिकायतों को शासन को प्रेषित किया गया। इस मौके पर सभी सरपंचो का स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को वन विभाग के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि फायर सीजन के दौरान वनों को आगे से बचाने में सरपंच की भूमिका अहम होती है लेकिन सरपंचों को न मानदेय मिलता है, न ही उनके लिए कोई बीमा की व्यवस्था है। क्षेत्रीय परामशदार्ती माला कंडारी ने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए गांवों में कोई सुविधा नहीं दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार निराला ने बताया कि सभी सरपंचों की समस्याएं सुनी गई है। साथ ही अन्य समस्याओं को उच्चधिकारियों को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन