फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forest guards are not getting housing allowance, workers angry

Chamoli News: वन आरक्षियों को नहीं मिल रहा आवासीय भत्ता, कर्मी नाराज

Sun, 22 Sep 2024 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 22 Sep 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Forest guards are not getting housing allowance, workers angry
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में हुई चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों के वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली, रुद्रप्रयाग जिले के वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में कर्मियों ने लंबे समय से आवासीय भत्ता न मिलने पर नाराजगी जताई। आवासीय भत्ता भुगतान के साथ ही वन आरक्षी से वन दरोगा के पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति करने की मांग भी की गई। इस दौरान कई मांगों के प्रस्ताव भी पारित किए गए।

ब्लाॅक सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष सचिन सिलोड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वेतन विसंगति के लिए एसीपी का निर्धारण करने, फील्ड कर्मियों के रुके हुए यात्रा भत्तों के बिलों का समय से भुगतान करने के प्रस्ताव पारित किए गए। कहा गया कि लंबे समय से वन रक्षक चौकी में रह रहे वन आरक्षियों को आवासीय भत्ते की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बैठक में संघ की मांग को सहायक वन कर्मचारी संघ चमोली, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी ने भी समर्थन दिया। बैठक में संघ के महामंत्री प्रमोद देवराड़ी, संरक्षक सतेंद्र बत्र्वाल, सीमा देवी, हीरा सिंह, सारिका नेगी, भागीरथी वत्र्वाल, चंद्रमोहन सिंह, आशुतोष पुरोहित, आनंद सिंह, अशोक कुमार, पूजा रावत और यशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed