{"_id":"6995bee1b66db05a01042f07","slug":"forest-fire-control-drill-held-chamoli-news-c-48-1-kpg1003-121442-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वनाग्नि नियंत्रण का किया पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वनाग्नि नियंत्रण का किया पूर्वाभ्यास
Wed, 18 Feb 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
वनाग्नि नियंत्रण का किया पूर्वाभ्यास
नारायणबगड़। अलकनंदा भूमि संरक्षण वनप्रभाग गोपेश्वर के असेड़-सिमली रैंज ने वनपंचायत रतनी में अग्नि सुरक्षा को लेकर वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का पूर्वाभ्यास किया। बुधवार को फायर सीजन को देखते हुए असेड़-सिमली वनक्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह नेगी, उप वन क्षेत्राधिकारी धीरज सिंह गुसाईं, रतनराम आर्य ने रतनी गांव के वनपंचायत में फायर मॉकड्रिल कर ग्रामीणों को वनाग्नि के दौरान अग्नि नियंत्रण के बारे में बताते हुए जंगलों को आग की घटनाओं से बचाने में सामूहिक सहयोग देने की अपील की। इस दौरान मॉकड्रिल में वन पंचायत सरपंच रवींद्र सिंह के अलावा बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं सम्मलित हुई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जंगल में लगी आग पर पाया काबू
कर्णप्रयाग। फायर सीजन को देखते हुए अलकनंदा वन प्रभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत जीजीआईसी के ऊपर जंगल में लगी आग को वन कर्मियों और अन्य टीमों ने बुझाया। आटागाड़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र निराला ने बताया कि फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग पूरी तैयारी में है। संबधित बीट के कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है। साथ ही नियमित गश्त भी की जा रही है। मॉक ड्रिल में वन दरोगा दिनेश रोधियाल, प्रमोद, वन आरक्षी मोहन बिष्ट, डीडीआरएफ, पुलिस, फायर वाचर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
जारी-