{"_id":"682f20992fdb69087b029b03","slug":"forest-department-team-left-for-bhitargwar-bugyal-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-114960-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भीतरग्वार बुग्याल के लिए वन विभाग की टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भीतरग्वार बुग्याल के लिए वन विभाग की टीम रवाना
Thu, 22 May 2025 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 22 May 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
देवाल। हिमनी के ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की 14 सदस्यीय टीम भीतरग्वार बुग्याल के लिए रवाना हुई।
बुधवार को हिमनी के ग्रामीणों ने रेंज अधिकारी को पत्र लिखकर घेस के ग्रामीणों पर भीतरग्वार बुग्याल को नुकसान पहुंचाने और यहां अवैध रूप से कीड़ा-जड़ी का दोहन करने का आरोप लगाया था। बीते नौ मई को भी हिमनी के ग्रामीणों ने घेस के ग्रामीणों को इस बुग्याल में जाने से रोका था। वन दरोगा कलम राम ने बताया कि वन विभाग की टीम तीन दिन में भीतरग्वार बुग्याल पहुंचेगी। 14 सदस्यीय टीम में वन बीट अधिकारी, फायर वाचर, वनीकरण चौकीदार शामिल हैं। मौके पर पहुंचकर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद