{"_id":"56ec33764f1c1bfa578b46cb","slug":"for-renovation-of-the-road-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के जीर्णोद्धार के लिए चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के जीर्णोद्धार के लिए चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग के जीर्णोद्घार की मांग को लेकर शुक्रवार को घाट और नंदप्रयाग में वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। शाम चार बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही भी बंद होने से लोगों को मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ी।
विज्ञापन
चक्काजाम के साथ ही टैक्सी यूनियन, व्यापार संघ और जनप्रतिनिधियों ने घाट बाजार भी बंद कराया। घाट तहसील में क्रमिक अनशन पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा और एडीबी के अधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों को सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी निश्चित समय से सड़क सुधारीकरण कार्य का लिखित आश्वासन देने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम से नंदाकिनी के समीप विवादित भूमि के चिह्नीकरण की मांग उठाई। इस बीच, चक्काजाम से दूरदराज के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देहरादून से घाट क्षेत्र को जाने वाली बस पूर्वाह्न 11 बजे नंदप्रयाग पहुंच गई थी, लेकिन यहां टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने बस को आगे जाने नहीं दिया।
सवारियों की मांग पर बाद में शाम चार बजे बस को घाट के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गुड्डू राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र राम, चंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन घाट के अध्यक्ष सुमेर सिंह, नंदप्रयाग टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, चंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, केदार सिंह, रणजीत सिंह, ज्येष्ठ उपप्रमुख देव सिंह, सुखवीर रौतेला, शेरी राम भेंटवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो