{"_id":"94a725ff60b442640cdfc028986a17bb","slug":"five-yaak-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत मिले पांच याक, शव जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत मिले पांच याक, शव जलाए
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 12 May 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सीमा पर स्थित द्रोणागिरी गांव में याकों के मरने की संख्या पांच हो गई है। पशु पालन विभाग की टीम ने क्षेत्र में पांच याकों के मरने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सकों ने पांचों याकों का शव जला दिया है। प्रथम दृष्टया याकों की मौत हिमखंड की चपेट में आने से हुई लग रही है। पशु चिकित्सक डा. नवीन पांडे के नेतृत्व में पशु पालन विभाग के कर्मचारियों की टीम द्रोणागिरी गांव पहुंची।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों को तीन याक गोशाला, एक हिमखंड और एक खेत में मृत मिले। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकेश कुमार ने बताया कि याकों की मौत करीब चार माह पूर्व हुई है, जिससे उनके शव सड़ गए थे।
विज्ञापन