{"_id":"69a2f612ee3f7b794309f4c8","slug":"five-participants-selected-for-the-state-level-youth-parliament-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-117411-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: युवा संसद में पांच प्रतिभागी का राज्य स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: युवा संसद में पांच प्रतिभागी का राज्य स्तर के लिए चयन
Sat, 28 Feb 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 28 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में विकसित भारत युवा संसद का किया गया आयोजन
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शनिवार को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें ऐश्वर्या, मनीषा, विपिन, नेहा जोशी और मंजेश नेगी का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। ये पांचों प्रतिभागी देहरादून विधानसभा में चमोली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत चमोली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पीजी कॉलेज गोपेश्वर ने संयुक्त रूप से किया। आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख विषय पर आयोजित युवा संसद में 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल, मेरा युवा भारत चमोली के उपनिदेशक राहुल डबराल, डॉ. पीसी मैठाणी, डॉ. हिमांशु थपलियाल , शेखर रावत , डॉ. डीएस नेगी आदि मौजूद रहे।