फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   First marriage registration under UCC in Municipality Karnaprayag

Chamoli News: यूसीसी के तहत नगर पालिका कर्णप्रयाग में हुआ पहला विवाह पंजीकरण

Tue, 11 Feb 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 11 Feb 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
First marriage registration under UCC in Municipality Karnaprayag
कर्णप्रयाग। प्रदेश में यूसीसी लागू होने के बाद नगर पालिका कर्णप्रयाग में पहला विवाह पंजीकरण किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) के तहत मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय में नीलम नेगी पत्नी देवेंद्र नेगी सुभाषनगर ने विवाह का पंजीकरण कराया है। जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है उन्हें पंजीकरण कराना जरूरी है। विवाह का पंजीकरण शादी के 60 दिन के भीतर कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन या फिर सीएचसी से (कॉमन सर्विस सेंटर) पंजीकरण आसानी से किया जा सकता है। प्रदेश में पंजीकरण कराने के लिए अलग-अलग स्तर पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है। ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को उप रजिस्ट्रार और एसडीएम को रजिस्ट्रार बनाया गया है। नगर पंचायत और नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी को सब रजिस्ट्रार बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed