फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   First aid is very important in case of injury

Chamoli News: घायल होने पर प्राथमिक उपचार बेहद जरूरी

Tue, 03 Jun 2025 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 03 Jun 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
First aid is very important in case of injury
गोपेश्वर। चमोली जिला आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। इसको देखते हुए रेडक्राॅस चमोली की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसका आगाज दशोली ब्लॉक के कार्यालय से किया गया। ब्लॉक कार्यालय में आपदा प्रबंधन पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी दशोली भगवान सिंह राणा ने किया। इसमें नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने बताया कि किसी व्यक्ति के चोटिल होने या घायल होने पर प्राथमिक उपचार कितना जरूरी होता है। वहीं महेंद्र बिष्ट ने आपदा के दौरान बचाव व सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। इस दौरान रेडक्राॅस चमोली के सचिव सुरेंद्र रावत, राज्य समिति के सदस्य ओम प्रकाश भट्ट, भगत बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी दशोली दीपक बिष्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख राजेश्वरी देवी, मंडल अध्यक्ष नंदप्रयाग यशवंत बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed