फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire personnel extinguished forest fires

फायर कर्मियों ने बुझाई जंगल की आग

Wed, 17 Mar 2021 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Fire personnel extinguished forest fires
पठियालधार के पास जंगल में लगी आग को अग्निशमन विभाग ने समय रहते बुझा लिया, जिससे आग बस्ती तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

गोपेश्वर के पास पठियालधार के जंगल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे आसपास धुआं फैल गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने फायर स्टेशन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने जंगल में जहां तक पाइप पहुंच सकता था वहां पानी से आग बुझाई जबकि अन्य जगहों पर पेड़ की हरी टहनियों से आग को बुझाया गया। गनीमत रही समय से आग बुझा दी गई नहीं तो आग बस्ती तक पहुंच जाती। आग बुझाने में फायरमैन सत्येंद्र बगवाड़ी, अमित कुमार, विशाल नेगी, नंदू थापा, जयवीर सिंह, योगेंद्र डोभाल, पंकज डोभाल और प्रदीप टम्टा आदि शामिल थे। संवाद

नाटक से दिया वनों को आग से बचाने का संदेश
गोपेश्वर। प्रेरणा जागृति समिति ने बदरीनाथ वन प्रभाग के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में नाटक और गीतों के जरिए वनों को आग से बचाने का संदेश दिया। साथ ही वन्य जीवों की सुरक्षा के बारे में भी बताया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, प्रकाश कुमार, अनिल रतूड़ी, प्रियांशु, संजू कुमार, प्रधानाचार्य एमएस रावत, लक्ष्मी प्रसाद मालगुड़ी, अंजू नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed