फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   fire in forest

सिरौं गांव के जंगल में लगी आग

Fri, 19 Feb 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Fri, 19 Feb 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी के चलते जिले के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। यहां पोखरी, निजमुला, मंडल, ग्वाड और गोपेश्वर के समीप के जंगल जल रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गोपेश्वर के समीप स्थित सिरौं गांव के ऊपरी हिस्से में स्थित जंगल में सुबह आग लग गई, जिससे कई हेक्टेयर जंगल जल गए। सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी देर शाम तक मौके पर नहीं पहुंचे।

शुक्रवार को केदारनाथ वन्य सिरौं गांव के जंगल में लगी आग जब सिंणजी गांव के समीप पहुंच गई, तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अग्निशमन और वन विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे की मशक्कत के  बाद आग पर काबू पाया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों के पास जंगलों में लगी आग से हुए नुकसान का वर्तमान तक कोई आंकड़ा भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की डीएफओ का कहना है सिरौं गांव में वन पंचायत क्षेत्र में आग लगी है। नियमों के अनुसार वन पंचायत को अपने वनों का संरक्षण स्वयं करना होता है। विशेष परिस्थितियों में वन विभाग ग्रामीणों की सहायता करता है।

दो दिनों में लाखों की वन संपदा हुई स्वाहा

केदारनाथ वन प्रभाग के अतंर्गत पोखरी ब्लॉक के नागनाथ के जंगलों में दो दिनों से लगी भीषण आग से लाखों की वन संपदा जलकर स्वाहा हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों दीपक शाह, सूरज कुमार, संदीप ने बताया कि वनाग्नि की सूचना दिए जाने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीर नहीं है।


 नागनाथ के जंगलों में लगी आग से जहां वन संपदा और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा है वहीं, कर्णप्रयाग, लंगासू, कालेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में छाए धुयें के गुबार से आंखों में जलन और अस्थमा के रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed