फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire broke out in a house in Kothra village, goods burnt

Chamoli News: कोथरा गांव में एक मकान में लगी आग, सामान जला

Wed, 27 Mar 2024 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 Mar 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a house in Kothra village, goods burnt
परिवार के पड़ोस में होने के कारण बच गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के कोथरा गांव में एक मकान में आग लग गई। आग से मकान के चार कमरों में रखा सामान जल गया। घटना के दौरान परिवार पड़ोसी के यहां था जिससे उनकी जान बच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बुधवार को तड़के कोथरा गांव में योगंबर सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। मकान में रह रहे परिवार को बचाने के लिए लोग एकजुट होकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। मगर जब परिवार के पड़ोस के घर में होना का पता चला तो लोगों ने राहत की सांस ली। पीड़ित मंजू देवी ने बताया कि घटना की रात को उसका पति योगबंर सिंह पास के गांव सुनभी गया था। इस कारण से वह दो बच्चों के साथ पड़ोस में रह रही महिला के घर सोने चली गई थी। राजस्व उपनिरीक्षक रीता बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान वंदना नेगी ने इस आगजनी की घटना से बेघर हुए परिवार को तत्काल फौरी तौर पर मदद देने की मांग प्रशासन से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed