फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fines imposed for serving alcohol

Chamoli News: शराब परोसने पर लगाया जुर्माना

Sat, 28 Feb 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 28 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Fines imposed for serving alcohol
नंदानगर। ग्राम पंचायत पगना में भी सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने बैठक आयोजित कर गांव में शराब बंदी का प्रस्ताव पारित किया। निर्णय लिया गया कि शादी समारोह के साथ ही अन्य सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा और शराब पीकर गांव में आने व माहौल बिगाड़ने पर संबंधित व्यक्ति पर 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र खनेड़ा और महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से लोगों के घर उजड़ रहे हैं। नई पीढ़ी भी शराब के सेवन से बर्बाद हो रही है। समय रहते जनता सचेत नहीं हुई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान दीपा देवी, ममता देवी, विनीता, पूजा, आशा, महेशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed