{"_id":"61aa1eb204ba660ebd41e7a0","slug":"families-of-martyrs-and-ex-servicemen-honored-gopeshwar-news-drn397729359","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजन और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजन और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते विधायक महेंद्र भट्ट।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों की वीर नारियों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही देहरादून में बन रहे सैन्य धाम के शिलान्यास के लिए शहीद सैनिकों के घर आंगन की मिट्टी को ताम्र कलश में एकत्रित कर शुक्रवार को गोपेश्वर लाया गया।
सैनिक कल्याण विभाग चमोली की ओर से शुक्रवार को शहीद सम्मान यात्रा के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि सैन्यधाम आने वाली पीढ़ियों को देश के गौरवमई इतिहास एवं वीर सपूतों के बारे में जानकारी देगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कर्नल डीएस बर्त्वाल, कर्नल दीपेंद्र सिंह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार वीरेंद्र सिंह नेगी, कै. आनंद सिंह फरर्स्वाण, कै. दिलवर सिंह रावत, कै. कर्ण सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।