{"_id":"578a339f4f1c1b6c2a13da00","slug":"falling-boulders-damaged-power-sub-station-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर गिरने से विद्युत सब स्टेशन क्षतिग्रस्त, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर गिरने से विद्युत सब स्टेशन क्षतिग्रस्त, बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
Updated Sat, 16 Jul 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने और भूस्खलन होने से यहां विद्युत सबस्टेशन खतरे की जद में आ गया है। शुक्रवार रात्रि को गिरे पत्थरों से जिले के चार शहरों और आस पास के गांवों की बिजली गुल हो गई। जो करीब 11 घंटे बाद अफसर बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
रात्रि की तेज बारिश के कहर से पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने विद्युत सब स्टेशन में लगी मशीनें क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे सुबह चार बजे गौचर, चमोली, पोखरी और कर्णप्रयाग सहित चारों शहरों से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
शनिवार अपराह्न तीन बजे निगम के अफसरों और कर्मियों ने मशीनों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की। निगम के सहायक अभियंता गुलशन बुलानी ने बताया कि विद्युत सबस्टेशन पहले से ही भूस्खलन की चपेट में है। कहा कि ऐसे में विद्युत सबस्टेशन के आस पास सुरक्षा कार्य होने जरूरी हैं।
विज्ञापन