फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Eyes of spiked meditators taking farewell to Mata Anasuya

माता अनसूया से विदा लेते हुए छलकीं ध्याणियों की आंखें

Thu, 31 Oct 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Eyes of spiked meditators taking farewell to Mata Anasuya
संतानदायिनी माता अनसूया बृहस्पतिवार को बरोसी गांव में अपनी ध्याणियों और भक्तों से विदा लेकर रात्रि प्रवास के लिए हेलंग पहुंच गई हैं। अपनी आराध्य देवी से विदा लेते वक्त ध्याणियों की आंखें छलक उठीं। ध्याणियां माता अनसूया की डोली से लिपट रो पड़ी। जोशीमठ क्षेत्र में पड़ रही जबरदस्त ठंड में भी दिवारा यात्रा में शामिल हो रहे भक्तगण उत्साह से नंगे पांव चल रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बरोसी गांव में माता अनसूया की विशेष पूजा हुई। तीर्थ पुरोहित बलराम तिवारी, पुजारी मदन प्रसाद सेमवाल और दुर्गा सेमवाल ने माता की पूजा की और भोग लगाया। ध्याणियों ने माता के दर्शन कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की। पूर्वाह्न ग्यारह बजे माता की डोली ने हेलंग गांव के लिए प्रस्थान किया। शुक्रवार से माता की दिवारा यात्रा उर्गम घाटी में प्रवेश करेगी। इस मौके पर दिवारा यात्रा के प्रबंधक हरेंद्र सिंह बिष्ट, जयकृष्ण मैठाणी, विक्की, नीरज, प्रभात, आशीष, अजय, विजय और ताजबर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed