{"_id":"6ada109fd008473ec20c283d","slug":"executive-engineer-camping-in-gairsain-to-inspect-the-quality-of-the-blacktopping-work-karnpryag-news-c-47-1-sdrn1001-121567-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डामरीकरण की गुणवत्ता देखने के लिए गैरसैंण में कैंप कर रहे ईई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डामरीकरण की गुणवत्ता देखने के लिए गैरसैंण में कैंप कर रहे ईई
Thu, 22 Oct 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप-
विधानसभा सत्र से पहले सड़क सुधारने में जुटा एनएच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 27 अक्तूबर से प्रस्तावित विधानसभा सत्र को देखते हुए कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर सड़क सुधार का कार्य तेज कर दिया गया है। पैचवर्क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग (एनएच) के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय गैरसैंण में ही कैंप कर रहे हैं। वह डामरीकरण कार्य की नियमित निगरानी करेंगे।
विधानसभा सत्र में अधिकांश मंत्रियों और विधायकों को सड़क से भराड़ीसैंण पहुंचना है। इसे देखते हुए एनएच की ओर से गैरसैंण क्षेत्र में पैचवर्क कराया जा रहा है। बीते बुधवार को गैरसैंण बाजार के समीप सलियाणा बैंड पर पैचवर्क की गुणवत्ता खराब होने और डामर उखड़ने की शिकायतें मिली थीं। इस पर ईई ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने किलोमीटर 186 पर खराब गुणवत्ता से बिछाई गई बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) की परत को जेसीबी से उखड़वा दिया था। ईई ओंकार पांडेय ने बताया कि सड़क पर पैचवर्क का कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराने के लिए वह गैरसैंण में कैंप कर रहे हैं। कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।