फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Everyone will have to take resolve to keep away from addiction

नशे से दूर रखने के लिए सबको लेना होगा संकल्प

Wed, 12 Feb 2020 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Everyone will have to take resolve to keep away from addiction
तहसील विधिक सेवा समिति थराली की ओर से भवानी दत्त इंटर कालेज चेपड़ों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। ‘नशामुक्त देवभूमि संकल्प’ विषय पर आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट साहिस्ता बानो ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को हर नशे से दूर रखने के लिए छात्रों एवं अभिभावकों को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है और नशा स्वास्थ्य को नष्ट करता है। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना होगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दिगपाल गड़िया ने कहा कि छात्रों की नशामुक्त टोलियों का गठन किया जाएगा जो अपने-अपने गांवों में लोगों को नशे से दूर रहने को प्रेरित करेंगे। बार संघ अध्यक्ष देवी दत्त कुनियाल ने कहा कि स्कूली बच्चों को हमेशा नशे से दूर रहना चाहिए। पुलिस कांस्टेबल सपना ने बताया कि यदि स्कूल में कोई बच्चा नशा करता है या नशा करके आता है तो 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दें। इस मौके पर तहसीलदार सुदर्शन बुटोला, हिम्मत रावल, देवेंद्र रावत, जय सिंह, रमेश कुनियाल, जयराम, एसआई राजनारायण व्यास, अभिभावक संघ अध्यक्ष पुष्कर शाह, विमला शर्मा, कलावती तिवारी, महिपाल आर्या, महेशानंद देवराड़ी, शिवलाल मैतोला, गौतम रावत, प्रकाश देवराड़ी और मनीषा देवराड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed