फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Every pilgrim will have health check-up at the travel stops in Chamoli

चमोली में यात्रा पड़ावों पर हर तीर्थयात्री की होगी स्वास्थ्य जांच

Wed, 11 May 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Every pilgrim will have health check-up at the travel stops in Chamoli
गोपेश्वर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार। - फोटो : GOPESHWAR
गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली और चमोली सीमा में यात्रा पड़ावों पर हर तीर्थयात्री की स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चमोली सीमा के अंदर गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, दशोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाए।
विज्ञापन

यात्रा से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि यात्रा पड़ावों पर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन सिलिंडर, जरूरी दवाएं, ईसीजी मशीन, एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। खाद्य विभाग को होटल, रेस्टोरेंट आदि में रेट लिस्ट लगाने को कहा। साथ ही मिलावट, ओवर रेट और घटतौली करने वालों के खिलाफ संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्रवाई की हर दिन की रिपोर्ट एडीएम को भेजी जाए। वाहनों की तेज रफ्तार और रात दस बजे के बाद यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम और पुलिस को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। एसडीएम को आपात स्थिति से निपटने के लिए यात्रा के मुख्य पड़ावों पर स्कूल, सरकारी भवनों का चिह्निकरण कर उनमें यात्रियों के रुकने और खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ वरुण चौधरी, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एसडीएम थराली राजेश जुवांठा, मुख्य कोषाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed