फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Even after eight months, security work was not done nor compensation was received

Chamoli News: आठ माह बाद भी सुरक्षा कार्य हुए न ही मुआवजा मिला

Wed, 08 Apr 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Apr 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
Even after eight months, security work was not done nor compensation was received
ग्वालदम के चार से अधिक तोक में आपदा में हुआ था नुकसान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

थराली। विकासखंड के ग्वालदम में चार से अधिक तोकों की कृषि भूमि बीते वर्ष आपदा से प्रभावित हो गई थी। कृषि भूमि से सटकर बहने वाले बरसाती नालों से करीब 25 नाली भूमि प्रभावित थी लेकिन आपदा के आठ माह बीत बाद भी यहां न तो सुरक्षा कार्य हो पाए न ही काश्तकारों को मुआवजा मिल पाया। ऐसे में ग्रामीणों को बरसात में कृषि भूमि को क्षति होने की चिंता सता रही है।




ग्वालदम के ग्राम प्रधान हेमलता गड़िया ने बताया कि ग्वालदम के सब्जी तोक, ताल, करूलपानी और जलचौंरा में बरसाती नालों से विगत वर्ष कृषि भूमि कटाव और भू-धंसाव हुआ था। इस संबंध में ग्राम पंचायत ने सिंचाई विभाग से चेकडैम और आरसीसी दीवार निर्माण की मांग की थी लेकिन आठ माह बाद भी अभी तक इन तोकों में रहने वाले परिवारों की कृषि भूमि सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। फसलों और भूमि को जो नुकसान हुआ था उसका मुआवजा भी यहां के काश्तकारों को नहीं मिल पाया है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि यहां के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed