फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Environment will be safe only then human life will be

Chamoli News: ‘पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी बचेगा मानव जीवन’

Mon, 05 Jun 2023 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
'Environment will be safe only then human life will be
विश्व पर्यावरण दिवस पर गढ़वालभर में हुए कार्यक्रम, पौधरोपण कर संरक्षण का किया आह्वान
विज्ञापन








विश्व पर्यावरण दिवस पर गढ़वालभर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान गोष्ठियां भी हुईं जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। कहा गया कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन भी बचेगा। इस दौरान बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली।



पौड़ी। कंडोलिया मैदान से रामलीला मैदान तक स्कूली छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए रैली निकाली। विधायक राजकुमार पोरी ने आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाने को कहा। कंडोलिया में 200 देवदार के पौधे लगाए गए। बीजीआर परिसर पौड़ी के एनएसएस के स्वयंसेवियों व छात्रों ने रैली निकाली। पुलिस लाइन में एसएसपी श्वेता चौबे ने पौधारोपण कर पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। समलौण संस्था ने सरस्वती विद्या मंदिर चाकीसै॑ण में पौधारोपण किया।
विज्ञापन


श्रीनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने अल्केश्वर घाट की साफ-सफाई कर प्लास्टिक मुक्त गंगा का संकल्प लिया। इस मौके पर परिषद के प्रांत मंत्री ऋतांशु कंडारी, अमन पंत, दीपक, महिपाल, गीता, आरती, पवन एवं रवि मौजूद रहे। कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत पेंडूला में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनय कुकसाल, प्रधान कंडोली रश्मि, प्राान मैखंडी मीनाक्षी पुंडीर, वन पंचायत सरपंच महावीर रौथाण आदि ने पौधरोपण किया। राजकीय उप जिला अस्पताल श्रीनगर में सीएमएस डॉ. नीरज राय, डॉ. लोकेश सलूजा, डॉ. सलोनी शाही व डॉ. मारीशा पंवार आदि ने परिसर में स्थित बगीचे में पौधे रोपे। कोतवाली परिसर में एसएसआई संतोष पैथवाल के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गढ़वाल विवि के हैप्रेक (उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध केंद्र) के शोध छात्र-छात्राओं ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढामकेश्वर, आंगनबाड़ी केंद्र और ढामकेश्वर मंदिर प्रांगण में पौधे रोपे।



जिला न्यायालय परिसर में जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकांत पांडेय ने परिसर में पौधे रोपे। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि रंजन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार व्यास, न्यायिक मजिस्ट्रेट पारुल थपलियाल, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जतिन मित्तल, जिला अध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रदीप जगवाण आदि थे। उधर, अगस्त्यमुनि में रेन्यू जल विद्युत परियोजना व वन विभाग की ओर से हुई संगोष्ठी में डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर घर में जैविक अजैविक कूड़ा प्रबंधन और पौधरोपण के साथ ही सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जाएगा। रिन्यू पावर प्रोजेक्ट के सुधांशु शर्मा ने बताया कि परियोजना के कुंड बैराज पर जो प्लास्टिक कचरा बहकर आता है, उसे नगर पंचायत ऊखीमठ को दिया जाएगा। गुप्तकाशी में सेवा इंटरनेशनल ने पौधारोपण किया। वहीं पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतेंद्र भंडारी ने महिलाओं ने साथ त्रिफला वन में पौधे रोपे।

बच्चों ने जल संरक्षण के लिए बनाए छोटे-छोटे सरोवर

राजकीय इंटर श्रीकालखाल में बच्चों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण को लेकर छोटे-छोटे सरोवर बनाए। साथ ही बीज बम भी तैयार किए। इस मौके पर गोपाल सिंह असवाल, सुरक्षा रावत, रमेश सिंह बिष्ट, राजेश लाल आदि मौजूद थे। इधर एडवोकेट अभयराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लोगों ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपण किया।


दूसरी ओर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों से मां गंगा व यमुना को स्वच्छ बनाने और इनमें कपड़े न डालने की अपील की। गंगोत्री धाम में गंगा विचार मंच, आईटीबीपी महिडांडा, सीमा सड़क संगठन, वन विभाग गंगोत्री नेशनल पार्क, जिला प्रशासन के साथ ही मंदिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारियों ने भागीरथी गंगा के घाटों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर गंगा विचार मंच प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, आईटीबीपी महिडांडा के डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, अशोक सेमवाल आदि मौजूद थे। वहीं यमनोत्री धाम में यमुनोत्री मंदिर समिति, पुरोहित समाज, एनडीआरएफ की टीम ने यमुना की धारा में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर सुरेश उनियाल, मनमोहन उनियाल, महावीर पंवार, विपिन उनियाल आदि मौजूद थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया ऑनलाइन संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed