फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Energy Corporation's sub station in Marwari is also in danger

Chamoli News: मारवाड़ी में ऊर्जा निगम का सब स्टेशन भी खतरे की जद में

Fri, 13 Jan 2023 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation's sub station in Marwari is also in danger
भू-धंसाव से मारवाड़ी में ऊर्जा निगम के 66 केवी (किलोवाट) के सब-स्टेशन को भी खतरा हो गया है। यदि यहां बिजली लाइनें ध्वस्त हो गईं तो पांडुकेश्वर से बदरीनाथ व माणा गांव तक बिजली सप्लाई ठप पड़ जाएगी। साथ ही आईटीबीपी के कैंपों में भी बिजली का संकट गहरा जाएगा। ऊर्जा निगम ने विद्युत सब स्टेशन को शिफ्ट करने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऊर्जा निगम के डायरेक्टर एमएल प्रसाद, अधीक्षण अभियंता एसएस कंवर, अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना और एसडीओ वीके जैन ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर बिजली लाइनों का जायजा लिया। वहीं होटल माउंट व्यू और मलारी इन के आसपास की बिजली लाइन को हटाकर नई बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है जिससे नगर की बिजली सप्लाई सुचारु रह सके। पुलिस थाने के समीप बिजली लाइन पर नया ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है। ऊर्जा निगम के ईई अमित सक्सेना ने बताया कि सुनील वार्ड में खतरे की जद में पहुंचे 100 केवी के दो ट्रांसफार्मर बदल लिए हैं। भू-धंसाव से बिजली के 20 खंभे भी आधे झुक गए थे जिन्हें ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed