{"_id":"68b97efb6e2bf3e3340c45cf","slug":"emphasis-was-given-on-working-in-better-coordination-in-bdc-meeting-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114583-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बीडीसी बैठक में बेहतर तालमेल से कार्य करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बीडीसी बैठक में बेहतर तालमेल से कार्य करने पर दिया जोर
Thu, 04 Sep 2025 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। ब्लॉक पोखरी के सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक में विकास कार्यों को गति देने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
ब्लॉक प्रमुख राजी देवी की अध्यक्षता में प्रथम बीडीसी बैठक हुई जिसमें ब्लॉक प्रमुख, नव निर्वाचित सदस्य, ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख राजी देवी ने कहा कि विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने और उनमें तेजी लाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए प्रयास करने चाहिए। खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने कहा कि हर गांव का विकास ही हमारा लक्ष्य है। बैठक में सहायक खंड विकास अधिकारी देवेंद्र खंडूड़ी, एडीओ पंचायत प्रदीप नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख ऊषा कंडारी, कनिष्ठ उपप्रमुख शिवलाल सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन ग्राम विकास अधिकारी बीरेंद्र रावत ने किया। संवाद