{"_id":"692c34e58fe6a18afb0c6f3f","slug":"electricity-supply-was-cut-off-for-three-days-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-119599-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन दिनों तक बिजली की सप्लाई रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन दिनों तक बिजली की सप्लाई रही बंद
Sun, 30 Nov 2025 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 30 Nov 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
देवाल। धारी सब स्टेशन से नारायणबगड़ के बीच बिजली की 33 केवी की लाइन पर मेंटनेंस का काम होने के कारण तीन दिनों तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। ऐसे में देवाल ब्लॉक के 47 ग्राम पंचायत के लोग प्रभावित रहे। शुक्रवार से रविवार शाम पांच बजे तक देवाल ब्लॉक में बिजली की सप्लाई बंद रही। ऐसे में कंप्यूटर, फोटोस्टेट, चक्की का व्यापार प्रभावित रहा। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने मेंटनेंस का काम पूरा कर लिया गया है। सोमवार से नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी। संवाद
झूलते फोन के तार से बना खतरा
कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र में हवा में झूल रहे फोन के तार जी का जंजाल बने हुए हैं। अपर बाजार कर्णप्रयाग के व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गैरोला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला आदि ने बताया कि भारतीय दूरभाष विभाग की ओर से नगर क्षेत्र के सड़क और मोहल्लों के किनारों पर खींची गई फोन लाइन के तार हवा में झूल रहे हैं। इन तारों पर बड़े वाहन भी फंस रहे हैं। बताया कि कई बार कार्यदायी विभाग के कर्मियों से लाइन को व्यवस्थित करने की मांग की थी लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि दूरभाष विभाग को नगर की फोन लाइनों को व्यवस्थित करने के लिए पत्र दिया गया है। संवाद