{"_id":"69d1553283d1b870f50f6e51","slug":"electricity-supply-to-chamoli-district-will-now-be-from-simli-instead-of-srinagar-chamoli-news-c-5-1-drn1086-938600-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अब श्रीनगर के बजाय सिमली से होगी चमाेली जनपद में विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अब श्रीनगर के बजाय सिमली से होगी चमाेली जनपद में विद्युत आपूर्ति
Sat, 04 Apr 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में बिजली की आपूर्ति जल्द ही श्रीनगर के बजाय सिमली से होगी। इससे हाईटेशन लाइन में ब्रेकडाउन और कम वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित पिटकुल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पिटकुल के अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान पिटकुल के अधीक्षण अभियंता ज्योतिर बीएस रावत ने बताया कि सिमली में 66 केवी ट्रांसफार्मर की स्थापना और 66 केवी लाइन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर सभी कार्य पूरे होने पर चमोली जिले की विद्युत आपूर्ति श्रीनगर से हटाकर सिमली से की जाएगी। इससे 66 केवी लाइन के ब्रेकडाउन की समस्या और कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
जिलाधिकारी ने जिले में प्रस्तावित 132/66/33 केवी सबस्टेशन पीपलकोटी में हाट गांव के ग्रामीणों के मुद्दे का शीघ्र समाधान निकालने के लिए कहा। 66/33 केवी सब स्टेशन नंदप्रयाग में शासनादेश के अनुसार भूमि खरीदने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए, तथा 66 केवी सब स्टेशन ज्योतिर्मठ में चल रहे कार्यों में भी तेजी लाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
पिटकुल के मुख्य अभियंता मंतराम ने बताया कि पीपलकोटी व नंदप्रयाग में शीघ्र शासनादेश के अनुसार भूमि क्रय के लिए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पिटकुल के एसई (सिविल) पिटकुल महेश रावत, ईई संजीव कुमार, एई सचिन सिलमाना आदि मौजूद रहे, संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम वर्चुअली बैठक में जुड़े रहे।