फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Electricity reached in Deedna village

दीदना गांव में पहुंची बिजली

Mon, 20 Jul 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity reached in Deedna village
विस्थापितों के गांव दीदना में पहली बार बिजली पहुंची तो गांव वासियों की आंखों में खुशियों के बल्ब जल उठे। उन्होंने मिठाई बांटकर बिजली पहुंचने की खुशी मनाई और समारोह का आयोजन कर ऊर्जा कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दो साल पहले यानी 2018 की आपदा से कुलिंग गांव धस गया था। ग्रामीणों की मांग पर यहां के लोगो को प्रशासन ने चार किलोमीटर दूर दीदना तोक में विस्थापित किया था। यह जगह पर्यटन स्थल आली बुग्याल से छह किलामीटर पहले है। यहां पर्यटकों के रुकने के लिए होमस्टे भी बने है। इस रूट से पर्यटक आली और वेदनी बुग्याल जाते है।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को ऊर्जा निगम ने गांव में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी। फिलहाल निगम ने गांव में लगे बिजली के पोल और सार्वजनिक स्थानों पर बल्ब लगाकर गांव को रोशन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लाइन डालने वाले प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, पदम सिंह, लक्ष्मण सिंह, हीरा सिंह, भरत सिंह, बलबीर सिंह, विजय प्रकाश और मोहन सिंह को सम्मानित किया। इस समारोह में भुवन बिष्ट, महिपत दानू, देव सिंह दानू, प्रेम सिंह, धरमा देवी, नंदी देवी, बसंती देवी, पुष्पादेवी आदि शामिल रहे।
चार किमी पैदल चल पहुंचाया ट्रांसफार्मर
दीदना में बिजली और सड़क की मांग सालों से की जा रही थी। आखिर ऊर्जा निगम ने उनकी सुनी। एक सप्ताह पहले ग्रामीणों के सहयोग से चार किलोमीटर पैदल चलकर ट्रांसफार्मर पहुंचाया गया।
होम स्टे होंगे रोशन, मिलेगा रोजगार
बिजली पहुंचने से दीदना के होमस्टे भी रोशन होंगे। यहां पर्यटक भी रुकेंगे। अब सड़क और बन जाए तो यह गांव राज्य का सबसे सुंदर पर्यटन गांव बनेगा। लोहजंग-कुलिंग-दीदना-आली-वेदनी रूट पर पर्यटकों की संख्या बढेगी। इससे रोजगार भी पैदा होगा।

-भुवन बिष्ट, पूर्व प्रधान, कुलिंग
दीनदयाल योजना के तहत दीदना गांव तक बिजली पहुंचाई गई है। कुलिंग से साढ़े चार किलोमीटर की लाइन बनाकर ऐसा किया गया। यहा पर कुलिंग गांव के प्रभावितों को जल्द कनेक्शन देकर सभी घरों को रोशन किया जाएगा।
-अतुल कुमार, एसडीओ, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed