{"_id":"66ec1f21f15112bad20961d8","slug":"eight-players-from-chamoli-district-will-play-national-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108208-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोली जिले के आठ खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोली जिले के आठ खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल
Thu, 19 Sep 2024 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तर पर हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीते कई मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चमोली जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों को चुना गया है।
राज्य स्तरीय टीटी प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर को हल्द्वानी, हल्दूचौड व नैनीताल में हुई थी। 14, 17 व 19 आयु वर्ग में चमोली जिले के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते जिसके आधार पर आठ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इनमें अंडर 19 आयु वर्ग में सानिया, ध्रुव और आदित्य, अंडर 17 आयु वर्ग में सुहानी, प्राची जबकि अंडर 14 आयु वर्ग में प्रिया, काव्या और परिधि शामिल हैं। सानिया, सुहानी और काव्या ने स्वर्ण पदक, टीम स्पर्धा में बालिकाओं ने तीनों आयु वर्ग में स्वर्ण पदक और अंडर 19 में बालकों ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। खिलाड़ियों के साथ टीम प्रभारी के रूप में गए लता झिंक्वाण, हेमा नयाल, अंकुर डिमरी, प्रशिक्षक जयदीप झिंक्वाण ने बताया कि आठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना सीमांत जिले के लिए गौरव की बात है।