फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Earth's existence can only be saved by protecting the environment

Chamoli News: पर्यावरण संरक्षण से ही बचेगा पृथ्वी का अस्तित्व

Tue, 25 Mar 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 25 Mar 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Earth's existence can only be saved by protecting the environment
फोटो
विज्ञापन

चिपको चेतना यात्रा में बोले वक्ता, गोष्ठी के साथ ही निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। चिपको चेतना यात्रा के तहत हुई चेतना गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों के रोपण पर जोर दिया गया। कहा गया कि पर्यावरण संरक्षण से ही पृथ्वी का अस्तित्व बचेगा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली गई।

गोपीनाथ-रुद्रनाथ मंदिर परिसर में आयोजित गोष्ठी में भारतीय वृक्ष न्यास के अध्यक्ष विजयपाल वघेल ने कहा कि चिपको चेतना यात्रा के तहत वृक्ष सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। उनका संरक्षण और संवर्द्धन सभी को करना चाहिए। डाली लगोला जीवन बचोला समिति के अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही पृथ्वी का अस्तित्व बचाया जा सकता है। इससे सूखते पेयजल स्रोतों को पुनर्जीवित किया जा सकता है। यात्रा के जिला संयोजक धन सिंह घरिया ने कहा कि हर वर्ष धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। पौधरोपण से ही धरती को शीतल किया जा सकता है। गोष्ठी के बाद नगर में चेतना जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद यात्रा बागेश्वर के लिए रवाना हुई। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व सभासद हरि प्रसाद ममगाई, शांति प्रसाद नौटियाल, आयुष चौहान और सुधीर तिवारी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed