फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dwi speed Baishakh antimony mine Muluc Fair .

द्वी गती बैशाख सुरमा मेरा मुलूक मेला...

Tue, 12 Apr 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला/गोपेश्वर।
अमर उजाला/गोपेश्वर। Updated Tue, 12 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dwi speed Baishakh antimony mine Muluc Fair .
वसंतोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

तीन दिवसीय वसंतोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रही। नेगी दा के गीतों पर दर्शक देर रात्रि तक पांडाल में थिरकते रहे। वसंतोत्सव के अंतिम दिन नगर पालिका की ओर से नगर के 54 वरिष्ठ लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

नरेंद्र सिंह नेगी ने नंदा जागर पैर-पैर गौरा तू, नाक नथुुली, पैर-पैर गौरा... से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इसके बाद नेगी दा ने द्वी गती बैशाख सुरमा मेरा मुलूक मेला..., दयब्तों मां देव ठुल्ला त्रिजुगीनारैण..., मेला खौलों मां खौला रौलों मां..., ओटुवा बेलेंण...., मेरी डांडी कांठियों का मुलूक जै ल्यू, बसंत ऋतु मां जेल्यू आदि गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक अनिल बिष्ट ने तिमरो हमरो माया ओ कांछी..., द्वी आने की नुआ और तिथरी फंसे, चखुला फंसे, तू क्यों फंसे बाबा... जैसे गीतों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को समापन समारोह के दौरान पालिका की ओर से नगर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले वरिष्ठ 54 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें कली देवी, पूरण सिंह, बल्लभ प्रसाद भट्ट, सरला बिष्ट, दर्शन बिष्ट, आरसी बिष्ट, सुरेश वर्मा सहित कई लोग शामिल हैं। उत्सव का समापन पूर्व वरिष्ठ अधिकारी विनोद फोनिया ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, डीएम विनोद कुमार सुमन, अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद भट़्ट, प्रकाश रावत, गजेंद्र बिष्ट, संतोष सिंह, दीपक लाल और नवल भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


झबेरड़ा ने कब्जाई ट्रॉफी
गोपेश्वर। पुलिस मैदान में वसंतोत्सव के दौरान हुई राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता झबरेड़ा क्लब ने कब्जाई। संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में झबेरड़ा की टीम ने चंपावत की टीम को 27-25, 25-20 और 25-19 से हराया। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मैच में झबेरड़ा ने रुद्रपुर को 25-23, 25-20 और 26-24 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। इस मौके पर गोपाल बिष्ट, कमल किशोर चौहान, नवीन कुंवर, रमेश पंखोली, रघुवीर सिंह और दीपक तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed