फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water supply resumed after two days in Gopeshwar Nagar

गोपेश्वर नगर में दो दिन बाद सुचारु हुई पेयजल सप्लाई

Wed, 15 Sep 2021 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply resumed after two days in Gopeshwar Nagar
चमोली-मंडल-ऊखीमठ मार्ग पर चाड़ा तोक में बोल्डर से क्षतिग्रस्त हुई तीन पेयजल लाइनें बुधवार को दुरुस्त कर दी गई हैं। करीब दो दिन बाद नगर में पेयजल सप्लाई हो पाई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पेयजल सप्लाई बाधित होने के कारण लोग प्राकृतिक जलस्रोतों से पीने के पानी की आपूर्ति कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार रात को करीब दो बजे भारी बारिश के दौरान चट्टान से बोल्डर छिटकने से चाड़ा तोक में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जल संस्थान की ओर से दो दिनों तक लाइनों को वेल्डिंग के जरिए जोड़ा गया और बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे पेयजल सप्लाई सुचारु की गई। जल संस्थान के सहायक अभियंता हरदेव ने बताया कि लाइनों की मरम्मत कर पेयजल की सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed